सवाल-जवाब

सवाल-जवाब

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या EasyMeds दवा बेचता है?

नहीं। EasyMeds सिर्फ़ दवा लेने की याद दिलाने वाला ऐप है। दवा आप अपने केमिस्ट से ही लें।

क्या ऐप डॉक्टर की जगह लेगा?

बिल्कुल नहीं। ऐप सिर्फ़ आपके डॉक्टर की पर्ची के हिसाब से याद दिलाता है। कोई भी बदलाव डॉक्टर से पूछकर ही करें।

अगर पर्ची साफ़ न पढ़ी जाए तो?

ऐप अंदाज़ा नहीं लगाता। वह बताता है कि कौन सी दवा साफ़ नहीं पढ़ी गई, ताकि आप पत्ते पर छपा नाम लिख सकें या केमिस्ट से पूछ सकें।

ऐप कब आएगा? कितने का होगा?

हम जल्द पटना में पायलट शुरू कर रहे हैं। वेटलिस्ट में जुड़ने वालों को सबसे पहले बताया जाएगा।

प्लान देखें →

मेरे माता-पिता स्मार्टफोन ठीक से नहीं चलाते। क्या वे इस्तेमाल कर पाएंगे?

ऐप बड़े बटन और बोलने वाले अलार्म के साथ बनाया जा रहा है। पर्ची की फोटो और लिस्ट की जांच परिवार का कोई भी सदस्य कर सकता है।